Everything ought to be declared after examination of the Moon's strength. In the first period of ten days of the lunar month, the Moon is of moderate strength. During the middle period of ten days, his strength is full, and he is therefore very auspicious. During the third period of ten days, his strength is on the wane and the effect also will be gradually declining.
उपर्युक्त फल पूर्ण रूप से तब घटित होगा जब चन्द्रमा पूर्ण बली हो। शुक्ल पक्ष की प्रतिपद् से दशमी तक — इन दस दिनों में चन्द्रमा मध्यम बली होता है, इस कारण चन्द्रमा के इन दस दिनों में मध्यम फल होगा। बीच के दस दिन में अर्थात् शुक्ल पक्ष की एकादशी से कृष्ण पक्ष की पंचमी तक चन्द्रमा पूर्ण बली होता है, इस कारण ऐसा चन्द्रमा पूर्ण शुभ फल देगा। और अन्तिम दस दिन में — कृष्ण पक्ष की षष्ठी से अमावस्या तक चन्द्रमा क्रमशः निर्बल होता जाता है, इस कारण ऐसा चन्द्रमा थोड़ा शुभ फल देता है। एक अन्य मत से ५ कला तक क्षीण बली, ६ से १० कला तक मध्यम बली, १० से १५ कला तक पूर्ण बली।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.