During the Dasa of Venus there will be acquisition of wife, jewels, clothes, brilliance, treasure, wealth, ornaments, horses, comforts of the couch, and seats. There will also be augmentation of wealth by trade, agriculture and voyages, and anxiety, mental anguish, separation (or demise) of parents and elders and misery to one's relatives.
शुक्र की महादशा में स्त्री, रत्न, वस्त्र, कान्ति, निधि (गड़ा हुआ द्रव्य), धन, भूषा, घोड़ा, शय्या और आसन की प्राप्ति हो। माल खरीदने से, खेती से या पानी के जहाज से आने-जाने वाली चीज़ों से धन का आगम हो। शुक्र की महादशा के यह सब शुभ फल बताये हैं किन्तु शुक्र की महादशा में किसी गुरुजन का (माता-पिता आदि का) वियोग होता है, मन में चिन्ता रहती है और बन्धुओं को कष्ट होता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.