HomeLibraryPhaladeepikaCh.6Verse 56
Phaladeepika
Chapter 6 · yogādhyāya · योगाध्याय · Verse 56
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
कृच्छ्रलब्धधनवान् पिरभूतो लोलसम्पदुचितव्ययशीलः ।
स्वर्गमेव लभऽन्तेत्यदशायां जाल्मको मुसलजश्चपलश्च
IAST Transliteration
kṛcchralabdhadhanavān pirabhūto lolasampaducitavyayaśīlaḥ | svargameva labha'ntetyadaśāyāṃ jālmako musalajaścapalaśca
TranslationsTwo-source verified
English

The man born in the Musala Yoga will become the owner of wealth earned with much difficulty; he will suffer humiliation; his wealth will be unsteady; he will spend money only for legitimate purposes. After his demise he will certainly attain heaven; he will be foolish and fickle-minded.

Hindi

यदि बारहवें घर में शुभ ग्रह बैठे हों या इस घर को शुभ ग्रह देखते हों और इस घर का मालिक स्वराशि या उच्चराशि में स्थित होकर लग्न से उत्तम स्थान में बैठा हो तो मुसल योग होता है। जो मुसल योग में उत्पन्न होता है उसको बड़ी कठिनता से धन-प्राप्ति होती है। उसकी सम्पत्ति चञ्चल होती है अर्थात् कभी धन रहता है और कभी नहीं रहता। ऐसा व्यक्ति बहुत व्यय करने वाला होता है, परन्तु वाजिब काम में ही ख़र्च करता है। ऐसे व्यक्ति को अन्य लोग (शत्रु) दबा लेते हैं। मुसल योग में उत्पन्न व्यक्ति चपल और मूर्ख होता है, किन्तु उसे जीवन के अन्त में स्वर्ग-प्राप्ति होती है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse