HomeLibraryPhaladeepikaCh.6Verse 1
Phaladeepika
Chapter 6 · yogādhyāya · योगाध्याय · Verse 1
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
रुचकभद्रकहंसकमालवाः सशशका इति पञ्च च कीर्तिताः ।
स्वभवनोच्चगतेषु चतुष्टये क्षितिसुतादिषु तान् क्रमशो वदेत्
IAST Transliteration
rucakabhadrakahaṃsakamālavāḥ saśaśakā iti pañca ca kīrtitāḥ | svabhavanoccagateṣu catuṣṭaye kṣitisutādiṣu tān kramaśo vadet
TranslationsTwo-source verified
English

Ruchaka, Bhadra, Hamsa, Malavya and Sasaka are the five Yogas which are formed by the planets — Mars, Mercury, Jupiter, Venus and Saturn respectively when each of them occupies a Kendra identical with its Swakshetra or Swochcha.

Hindi

इस अध्याय में अनेक योग बताये गये हैं। सर्वप्रथम पंच महापुरुष योग दिये हैं। यदि मंगल मेष, वृश्चिक या मकर राशि का होकर जन्मकुण्डली में केन्द्र में बैठे तो 'रुचक' योग होता है। यदि मिथुन या कन्या राशि में स्थित बुध केन्द्र में हो तो 'भद्र' योग होता है। यदि कर्क, धनु या मीन राशि में स्थित होकर बृहस्पति केन्द्र में हो तो 'हंस' योग होता है। यदि वृष, तुला या मीन राशि में स्थित शुक्र हो और केन्द्र में हो तो 'मालव्य' योग होता है। यदि तुला, मकर या कुम्भ राशि में शनि बैठा हो और जन्म लग्न से चतुर्थ, सप्तम या दशम — इन चारों स्थानों में से किसी एक में हो, तो 'शश' योग होता है। अब ऊपर पाँचों में से किसी एक में उत्पन्न व्यक्ति का स्वरूप या भाग्योदय कैसा होगा यह बताते हैं।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse