Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
लग्नेऽर्केऽल्पकचः क्रियालसतमः क्रोधी प्रचण्डोन्नतो
मानी लोचनरूक्षचः कृशतनुः शूरोऽक्षमो निर्घृणः ।
स्फोटाक्षः शशिभे क्रिये सतिमिरः सिंहे निशान्धः पुमन्
दरिद्र्योपहतो विनष्टतनयो जांतस्तुलायं भवेत्
IAST Transliteration
lagne'rke'lpakacaḥ kriyālasatamaḥ krodhī pracaṇḍonnato
mānī locanarūkṣacaḥ kṛśatanuḥ śūro'kṣamo nirghṛṇaḥ |
sphoṭākṣaḥ śaśibhe kriye satimiraḥ siṃhe niśāndhaḥ puman
daridryopahato vinaṣṭatanayo jāṃtastulāyaṃ bhavet
TranslationsTwo-source verified
Hindi
यदि जन्म के समय सूर्य लग्न में हो तो जातक बहुत थोड़े केश वाला, कार्य करने में आलसी, क्रोधी, प्रचण्ड, लम्बा, मानी (घमण्डी), शूर, क्रूर, क्षमा न करने वाला होगा। उसके नेत्र रूखे होंगे। यदि जन्म-लग्न कर्क हो और उसमें सूर्य हो तो मनुष्य स्फोटाक्ष होता है। यदि मेष में स्थित सूर्य लग्न में हो तो भी उसे नेत्र-रोग होता है (तिमिर रोग)। यदि सिंह राशि का सूर्य लग्न में हो तो उसे रात्रि में नहीं दीखता। यदि तुला राशि का सूर्य लग्न में हो तो बहुत अनिष्ट फल होते हैं — मनुष्य दरिद्री रहता है और उसके पुत्र नष्ट हो जाते हैं।
Have a question about this verse?
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.