HomeLibraryPhaladeepikaCh.15Verse 29
Phaladeepika
Chapter 15 · bhāvacintā · भावचिन्ता · Verse 29
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
दुःस्थानपस्तदितरस्वगृहस्थितश्चेत्
स्वक्षेत्रभावफलमेव करोति नान्यति
मन्दो मृगे सुतगृहे यदि पुत्रसिद्धिः
षष्ठाधिपतकृतदोषफलं च नात्र
IAST Transliteration
duḥsthānapastaditarasvagṛhasthitaścet svakṣetrabhāvaphalameva karoti nānyati mando mṛge sutagṛhe yadi putrasiddhiḥ ṣaṣṭhādhipatakṛtadoṣaphalaṃ ca nātra
TranslationsTwo-source verified
English

If the lord of a (Dusstthana) should occupy another house of his own, he will produce (in his Dasa) the effects of only that house occupied by him as (Swakshetra) and not the effects due to the (Dusstthana). For example, if Saturn should occupy Makara identical with the 5th Bhava, there will be the acquisition of sons, and the untoward effects due as owner of the 6th house will not happen.

Hindi

यदि कोई ग्रह दो राशियों का स्वामी हो और एक राशि लग्न से शुभ-स्थान में हो और दूसरी राशि लग्न से दुःस्थान में पड़े और यदि ग्रह सुस्थान राशि वाले अपने घर में हो तब वह सुस्थान के स्वामी होने का शुभ फल देता है। दुःस्थान के स्वामी होने का अशुभ फल नहीं देता। उदाहरण के लिये यदि कन्या लग्न हो और शनि पंचम में मकर राशि का हो तो यद्यपि वह पंचमेश और षष्ठेश होने से आधा शुभ, आधा पाप होना चाहिये किन्तु मन्त्रेश्वर महाराज के इस श्लोक में बताये गये सिद्धान्त के अनुसार वह पंचम में स्वराशि में स्थित होने के कारण शुभ फल देगा और पुत्र-सिद्धि करायेगा। छठे घर के मालिक होने का दोष नहीं होगा।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse