HomeLibraryPhaladeepikaCh.15Verse 20
Phaladeepika
Chapter 15 · bhāvacintā · भावचिन्ता · Verse 20
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
भावस्य यस्यैव फलं विचिन्त्यं
भावं च तं लग्नमिति प्रकल्प्य ।
तस्माद्वदेद्द्वादशभावजानि
फलानि तद्रूपधनादिकानि
IAST Transliteration
bhāvasya yasyaiva phalaṃ vicintyaṃ bhāvaṃ ca taṃ lagnamiti prakalpya | tasmādvadeddvādaśabhāvajāni phalāni tadrūpadhanādikāni
TranslationsTwo-source verified
English

Whenever the effects of any Bhava are to be determined in the case of a nativity, that Bhava should be considered as the Lagna and the effects of the 12 houses reckoned therefrom such as 1st (form), 2nd (wealth), etc., should be examined and declared.

Hindi

इस श्लोक में एक नयी बात बताते हैं। जिस भाव का विचार करना हो उसको लग्न मान कर एक नयी कुण्डली बना लीजिये और फिर इसी प्रकार विचार कीजिये जैसे कि जन्म-कुण्डली में विचार किया जाता है। उदाहरण के लिये आपको अपने पुत्र की स्त्री का विचार करना है तो आपके जन्म-लग्न से पंचम को (क्योंकि पुत्र का विचार पंचम से किया जाता है) पुत्र स्थान मानकर उस पंचम से सप्तम से पुत्र-बधू का विचार कीजिये। अथवा दूसरा उदाहरण लीजिये। आपको अपनी पत्नी के धन का विचार करना है तो सप्तम से दूसरा अर्थात् अपने अष्टम से अपनी स्त्री के धन का विचार कीजिये। पत्नी के छोटे भाई का विचार करना है तो अपने सप्तम (पत्नी) से तृतीय — (छोटा) भाई अर्थात् अपने जन्म लग्न से नवम स्थान से पत्नी के छोटे भाई का विचार कीजिये। इस प्रकार किसी भी भाव को लग्न मान कर उससे द्वादश भावों का विचार किया जा सकता है। यह ऊपर के उदाहरण से स्पष्ट है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse