HomeLibraryPhaladeepikaCh.20Verse 48
Phaladeepika
Chapter 20 · antardaśāphala · अन्तर्दशाफल · Verse 48
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
योगकारकसम्बन्धात्पापिनोऽपि ग्रहाः स्वतः ।
तत्तद्भुक्त्यानुसारेण दिशेयुर्यौगिकं फलम्
IAST Transliteration
yogakārakasambandhātpāpino'pi grahāḥ svataḥ | tattadbhuktyānusāreṇa diśeyuryaugikaṃ phalam
TranslationsTwo-source verified
English

If planets though by themselves bad, are related (vide XV-30 supra) to a Yogakaraka (planet producing prosperity), they will produce during their Bhuktis good effects leading to affluence and happiness.

Hindi

पहले बता चुके हैं कि केन्द्रपति और कोणपति का सम्बन्ध होने से दोनों ही ग्रह (केन्द्रपति और कोणपति) राजयोगकारक माने जाते हैं। ऐसे योगकारक ग्रह की महादशा में यदि किसी शुभ-ग्रह की अन्तर्दशा हो — तो चाहे यह शुभ ग्रह महादशा-नाथ से सम्बन्ध न भी करता हो तो भी शुभ-ग्रह की अन्तर्दशा भाग्योदय ही करेगी। अब यह बताते हैं कि यदि कोई ग्रह नैसर्गिक पाप-ग्रह ही (मंगल, शनि) तो भी — यदि वह योगकारक से सम्बन्ध करते हों तो क्या फल होगा। योगकारक से सम्बन्ध करने वाले पाप-ग्रहों की अन्तर्दशा हो तो उसमें योगफल मिलता है। विशेष विवरण के लिये देखिये 'सुगम ज्योतिष-प्रवेशिका' पृष्ठ १२१ तथा १३६।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse