The lords of a Kendra house and a Trikona house even if they should by themselves be capable of causing evil (owing to their happening to be owners of other bad houses) become powerful, by their mere relationship (vide XV-30 supra), to produce Yoga and make the native prosperous.
केन्द्र और त्रिकोण के स्वामी — चाहे स्वयं दोष-युक्त ही क्यों न हों — परस्पर सम्बन्ध से बली होने पर योगकारक होते हैं। दोष से क्या तात्पर्य है? उदाहरण के लिये मेष लग्न में शनि दशमेश होने से केन्द्र-पति हुआ किन्तु एकादश का भी स्वामी है, और एकादश का स्वामी होना अच्छा नहीं, इस कारण दोष-युक्त केन्द्र-पति हुआ। इसी प्रकार सिंह लग्न में बृहस्पति पंचम के साथ-साथ अष्टम का भी स्वामी हुआ, इस कारण दोष-युक्त त्रिकोण-पति हुआ। इस श्लोक में यही बताया गया है कि चाहे दोष-युक्त ही क्यों न हों — केन्द्रेश और त्रिकोणेश का सम्बन्ध होने से ही उनमें बल आ जाता है और वे योगकारक हो जाते हैं।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.