Bṛhat Parāśara Horā Śāstra
Chapter 2 · athāvatārakathanādhyāyaḥ · अथावतारकथनाध्यायः · Verse 10
Sanskrit · DevanāgarīBṛhat Parāśara Horā Śāstra manuscript tradition
जीवांशनिःसृतास्तेषां तेभ्यो जाता नरादयः ।
तेऽपि तत्रैव लीयन्ते तेऽव्यक्ते समयन्ति हि
IAST Transliteration
jīvāṃśaniḥsṛtāsteṣāṃ tebhyo jātā narādayaḥ | te'pi tatraiva līyante te'vyakte samayanti hi
TranslationsTwo-source verified
English

The beings with more Jīvātmāṁśa are (mortal) beings. The high degree of Paramātmāṁśa from the Grahas, viz. Sun etc, did incarnate as Rāma, Kṛṣṇa etc. After completing the mission, the Paramātmāṁśas (of the respective) Grahas again merge (in the respective) Grahas. The Jīvātma portions from the Grahas take births as human beings and live their lives according to their Karmas and again merge in the Grahas. And at the time of Great Destruction, the Grahas as well merge in the Lord Viṣṇu. One who knows of all these, will become versed in the knowledge of the past, present and future. Without a knowledge of astrology these cannot be known. Hence everyone should have a knowledge of Astrology, particularly the Brāhmin. One who, devoid of astrological knowledge, blames this science will go to the hell called 'Raurava', and will be reborn blind.

Hindi

जिनमें जीवांश की अधिकता होती है, वे 'जीव' कहलाते हैं। सूर्यादि ग्रहों के अधिकांश से रामकृष्णादि अवतार जिस प्रकार हुए हैं, उसी तरह से ग्रहों के अल्पांश से मनुष्यादि प्राणियों की उत्पत्ति हुई है। जीव या परमात्मभूत सभी अन्ततोगत्वा अपना कार्य समाप्त कर पुनः उन्हीं ग्रहों में समा जाते हैं। प्रलय काल में समस्त ग्रहादि भी अव्यक्त में लीन हो जाते हैं। अव्यक्त से उत्पन्न इस सृष्टि या सर्ग का रहस्य हमने तुम्हें बताया है, इसे जान लेने से भूत व भविष्य का ज्ञान सुकर है। प्रलय के विषय में परमात्मभूत अवतार तो स्वयं ही जानते हैं, लेकिन शेष जीवांश-प्रधान मनुष्यादि ज्योतिषशास्त्र की सहायता के बिना किसी भी प्रकार से भूत या भविष्यत् संसार के परिणाम नहीं जान सकते। इसीलिए सब को (विशेषतया ब्राह्मणों को) ज्योतिशास्त्र का विधिवत् अध्ययन करना चाहिए। जो मनुष्य शास्त्र को बिना जाने व पढ़े, इसकी निन्दा करता है, वह रौरव नरक भोगकर पुनः जन्म होने पर अन्धा होता है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse