Bṛhat Parāśara Horā Śāstra
Chapter 29 · atha padādhyāyaḥ · अथ पदाध्यायः · Verse 13
Sanskrit · DevanāgarīBṛhat Parāśara Horā Śāstra manuscript tradition
ग्रहदृग्योगबाहुल्ये पदादेकादशे द्विज ।
सार्गले चापि तत्रापि बह्वर्गलसमागमे
IAST Transliteration
grahadṛgyogabāhulye padādekādaśe dvija | sārgale cāpi tatrāpi bahvargalasamāgame
TranslationsTwo-source verified
English

O Brahmin, the quantum of gains will correspond to the number of planets in or aspecting the 11th from Lagna-Pada. If there is Argalā for the said 11th there will be more gains while a benefic Argalā will bring still more gains. If the said benefic causing Argalā be in his exaltation, the gains will be still higher. If the said 11th is aspected by a benefic from the ascendant, the 9th etc., gains will increase in the ascending order. In all these cases, the 12th from Pada be simultaneously free from malefic association.

Hindi

अति-लाभ-योग (चार-स्तरीय उत्तरोत्तर क्रम): (अ) पद से ग्यारहवें भाव को ग्रह देखे एवं द्वादश भाव को न देखे तो सरलता से लाभ होता रहता है। (आ) पद से एकादश में बहुत से ग्रहों का योग या दृष्टि हो तो बहुत लाभ — अर्थात्‌ अधिक ग्रहों के दृग्योग से अधिकाधिक लाभ योग है। इसकी अपेक्षा यदि ग्यारहवाँ भाव अर्गला युक्त भी हो तो और अधिक लाभ होगा। अधिक ग्रहों की अर्गला से और अधिक लाभ योग होगा। (इ) शुभ ग्रह की अर्गला से और अधिक, उच्चग्रह की अर्गला से उससे भी अधिक, एकादशेश शुभ ग्रह हो तथा एकादशस्थ को देखे या भोग करे तो और अधिक लाभ होगा। (ई) यदि पद से एकादश को लग्नेश व भाग्येश देखें तो और अधिक — अर्थात्‌ उक्त क्रम में उत्तरोत्तर अधिक प्रबल लाभ योग होता है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse