O excellent of the Brahmins, after knowing the merits of the 1st house etc. the good and bad effects be declared. 11th, 3rd, 8th, 6th, 2nd and 12th are malefic bhāvas. Association with these houses will inflict evils. Angles and trines are auspicious bhāvas, the association with which turns even evils into auspiciousness.
शुभाशुभ-भाव-निर्णय: लग्नादि द्वादश भावों का चक्र बनाकर भावानुसारी शुभाशुभ भी देखना चाहिए। 11.3.8.6.12.2 — ये 6 भाव क्रूर हैं। 4-केन्द्र व 2-त्रिकोण — ये 6 भाव शुभ हैं। इन क्रूर भावों का जिन भावों से सम्बन्ध पड़े अर्थात् इनके भावेश या भाव-मध्य जिस भाव में पड़े, उन भावों की हानि होती है। इसके विपरीत केन्द्र-त्रिकोण-भाव, भाव-साधन-विधि से जहाँ पड़े, उनका शुभ फल होता है। अर्थात् शुभ-भाव-मध्य पड़ने से अशुभ भी शुभ हो जाता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.