There will be loss of fortune, wealth and agricultural products and infliction with disease during the Daśā of the rāśi occupied by a debilitated planet, or if there be a debilitated planet in the 5th from it or the 9th, or whose lord be debilitated or related to a debilitated planet.
भाग्यस्य विपरीतत्वं करोत्येव द्विजोत्तम ! । धन-धान्यादि हानिश्च देहे रोगभयं तथा । जिस राशि का स्वामी स्वयं नीचगत हो या जिस राशि से 1.5.9 मे कोई ग्रह नीचस्थ हो अथवा जिस राशि का स्वामी नीचगत हो या नीचगत ग्रहों से सम्बन्ध करता हो तो उस राशि (या ग्रह) की दशा में भाग्य बिल्कुल प्रतिकूल हो जाता है तथा धन-धान्य की हानि, रोगभय, शरीर-कष्ट होता है । आशय यह है कि सामान्य नियमों से शुभ दशा भी दशारम्भ की प्रतिकूल परिस्थितियों से अशुभ हो जाती है । इसी तरह सामान्यतः अशुभ दशा भी दशारम्भ गोचर से शुभ हो जाया करती है ।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.