DECANATES IN TAURUS. If the birth be in the first decanate of Taurus, one will be fond of food and drinks, be tormented due to separation of his wife, endowed with robes and ornaments and will act according to the desires of his wife. If the birth be in the second decanate of Taurus, one will be beautiful, liked by women, will have large lips, be endowed with beauty and wealth, firmly wealthy, intelligent and attached to mean women. If the birth be in the third decanate of Taurus, one will be skillful, be not very fortunate, be valorous, dirty and will repent after spending money.
यदि जन्म लग्न में वृष राशि हो व वृष राशि का प्रथम द्रेष्काण हो तो जातक-- खाने पीने का शौकीन, नारी ( स्त्री ) के वियोग से पीड़ित, बस्त्र व आभूषणों से युक्त तथा स्त्री की प्रकृति ( स्वभाव ) के अनुरूप कार्य करने वाला होता है । यदि लग्न में वृष राशि व वृष का दूसरा द्रेष्काण हो तो जातक-- सुन्दर सरल शरीरधारी, स्त्रियों का प्रेमी, मोटे ओष्ठ वाला, रूपवान्, धनवान्, बलवान्, स्थिर स्वभाव का, मनस्वी, लोभी और स्त्रियों का प्यारा होता है । यदि जन्म लग्न में वृष राशि एवं वृष राशि का तीसरा द्रेष्काण हो तो जातक-- चतुर, अल्प भाग्य वाला, वीर, मलिन ( दूषित ) और धन का उपयोग करके पीछे दुःख करने वाला होता है
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.