DECANATES IN SCORPIO. If birth be in the first decanate of Scorpio, the native will be fair in complexion, firm in disposition, fierce in temperament, interested in battle, broad-eyed, fat and broad physiques and fond of promoting quarrels. One will be fond of purified food, be skillful, will have rolling eyes, be gold-coloured in complexion, splendourous, endowed with others wealth, virtuous and skillful in arts, if the Ascendant be in the second decanate of Scorpio. One born in the third decanate of Scorpio will be devoid of beard, mustache etc., be torturous, will have tawny eyes and large belly, be an assailant, will incur loss of brothers and will possess long hands and brave heart.
यदि जन्म लग्न में वृश्चिक राशि व वृश्चिक राशि का पहिला द्रेष्काण हो तो जातक--शुश्रवेणं, स्थिर, उग्र, संग्राम प्रेमी, विशाल नेत्र वाला, मोटा व विशाल शरीर बाला और कलह प्रेमी होता है । यदि लग्न में वृश्चिक राशि व वृश्चिक का दूसरा द्रेष्काण हो तो जातक--मीठा भोजन व पान प्रिय, चतुर, चञ्चल नेत्र वाला, सुवर्ण के समान चमकदार शुभ्र शरीर- घारी, सुन्दर, दूसरे के धन से युक्त, सुशील और कलात्मक वाणी वाला होता है । यदि लग्न में वृश्चिक राशि व वृश्चिक राशि का तीसरा द्रेष्काण हो तो जातक-- दाढी मूँछ से रहित, हिंसा करने वाला, पिङ्गल नेत्र बाला, बड़ा पेट वाला, प्रहार कर्ता, भाइयों से हीन मोटे हाथ वाला और सुन्दर धीरता से युक्त हृदय वाला होता है
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.