Add the figures of the following three planets: (1) the lord of the Lagna, (2) the lord of the 7th house, and (3) the lord of the 5th house. During the course of the Maha Dasa represented by the ruler of the asterism and in the Apaharas of any one of the following, viz., (1) the planet in the 5th house, (2) the planet aspecting the 5th house, and (3) the planet owning the 5th house, the birth of a son may be predicted.
पुत्र प्राप्ति कब होगी यह समय निकालने के लिये एक अन्य प्रकार और बताते हैं। नीचे लिखे तीनों को जोड़िये — (क) लग्नेश की राशि, अंश, कला, विकला। (ख) सप्तमेश की राशि, अंश, कला, विकला। (ग) पंचमेश की राशि, अंश, कला, विकला। इनको जोड़ने से जो राशि, अंश, कला, विकला आवे वह किस नक्षत्र के अन्तर्गत पड़ती है यह निकालिये। इस नक्षत्र के स्वामी को जब महादशा हो और निम्नलिखित में से किसी की अन्तर्दशा हो तो पुत्रोत्पत्ति होती है: (१) पंचम भाव में जो ग्रह हो। (२) जो ग्रह पंचम को देखता हो। (३) पंचमेश।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.