HomeLibraryPhaladeepikaCh.17Verse 7
Phaladeepika
Chapter 17 · niryāṇaprakaraṇa · निर्याणप्रकरण · Verse 7
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
भानोः कण्टकवर्जितस्य भवनांषे वा त्रिकोणे गुरौ
तातो नश्यति कण्टकोनगुलिकर्क्षंशत्रिकोणे शनौ ।
अर्कोनेन्दुगृहंशकोणगगुरौ चन्द्रोनमन्दात्मज\-
क्षेत्रेंऽशेऽप्यथवा त्रिकोणगृहगे मन्दे जनन्या मृति
IAST Transliteration
bhānoḥ kaṇṭakavarjitasya bhavanāṃṣe vā trikoṇe gurau tāto naśyati kaṇṭakonagulikarkṣaṃśatrikoṇe śanau | arkonendugṛhaṃśakoṇagagurau candronamandātmaja\- kṣetreṃ'śe'pyathavā trikoṇagṛhage mande jananyā mṛti
TranslationsTwo-source verified
English

Subtract the figures for Yamakantaka from those of the Sun. When Jupiter transits the Rasi or its Navamsa thus found or its triangular position, the death of the father may happen. Subtract the figures for Mandi from those of Yamakantaka. When Saturn transits the Rasi or Navamsa thus found or its triangular position, the same event may happen. Subtract the figures of the Moon from those of the Sun; during Jupiter's transit through the Rasi or Navamsa thus indicated or its triangular position, the death of the mother may come to pass. The same event may also happen when Saturn passes through the Rasi or Navamsa indicated by subtracting the figures of Mandi from those of the Moon, or its triangular position.

Hindi

सूर्य की राशि, अंश, कला से यमकंटक की राशि, अंश, कला घटाइये। जो शेष बचे उसे कहिये 'क'। 'क' जिस राशि और नवांश में है उस पर या उससे नवम-पंचम गोचरवश बृहस्पति आता है, तब जातक के पिता की मृत्यु हो सकती है। यमकंटक की राशि, अंश, कला में से मान्दि (गुलिक) की राशि, अंश, कला घटाइये, जो शेष बचे उसे कहिये 'ख'। 'ख' जिस राशि और नवांश में है उस पर या उससे नवम-पंचम पर जब गोचरवश शनि आवे, तब जातक के पिता की मृत्यु हो सकती है। सूर्य-स्पष्ट में से चन्द्र-स्पष्ट घटाइये, जो शेष बचे उसे कहिये 'ग'। 'ग' जिस राशि और नवांश में हो उस पर या उससे नवम-पंचम जब गोचरवश बृहस्पति आवे, तब जातक की माता की मृत्यु हो सकती है। चन्द्र-स्पष्ट में से मान्दि-स्पष्ट घटाइये, जो शेष बचे उसको कहिये 'घ'। 'घ' जिस राशि और नवांश में है उस पर या उससे नवम या पंचम जब गोचरवश शनि आवे, तो माता की मृत्यु हो सकती है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse