HomeLibraryPhaladeepikaCh.26Verse 5
Phaladeepika
Chapter 26 · gocaraphala · गोचरफल · Verse 5
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
विक्रमायरिपुगः कुजः शुभः
स्यात्तदान्त्यसुतधर्मगैः खगैः ।
चेन्न विद्ध इनसूनुरप्यसौ
किन्तु धर्मधृणना न विध्द्यते
IAST Transliteration
vikramāyaripugaḥ kujaḥ śubhaḥ syāttadāntyasutadharmagaiḥ khagaiḥ | cenna viddha inasūnurapyasau kintu dharmadhṛṇanā na vidhdyate
TranslationsTwo-source verified
English

Mars in the 3rd, 11th and 6th will give good effect if the 12th, 5th and 9th places respectively are free from the transit of other planets at the time. The same remark applies to Saturn, but in this case the effect will not be marred if the Sun should transit at the time the corresponding (Vedha) places.

Hindi

मंगल के शुभ गोचर स्थान ३, ६, ११ तथा वेध स्थान १२, ९, ५ हैं। तीसरे का बारहवाँ, छठे का नवाँ, ग्यारहवें का पाँचवाँ — इस प्रकार वेध-गणना समझनी चाहिये। यदि गोचर में मंगल तृतीय में है तो जन्म-राशि से द्वादश कोई ग्रह होगा तभी वेध माना जायेगा; यदि गोचर में मंगल तृतीय में हो और जन्म-राशि से ९वें या ५वें कोई ग्रह हो तो तृतीय मंगल का कोई वेध नहीं होगा। यदि गोचर में छठे मंगल हो और नवें कोई अन्य ग्रह गोचर से हो तो वेध होगा; एकादश मंगल हो और जन्म-राशि से पाँचवें कोई ग्रह हो तो मंगल का वेध होने के कारण शुभ फल नहीं होगा। शनि के शुभ गोचर स्थान भी मंगल के समान — ३, ६, ११ तथा वेध स्थान १२, ९, ५। अन्तर केवल यह है कि सूर्य, चन्द्र, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, केतु — ये सब मंगल का वेध करते हैं, किन्तु सूर्य शनि का पिता होने के कारण शनि का वेध नहीं करता; केवल चन्द्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, केतु ही शनि का वेध करते हैं।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse