HomeLibraryPhaladeepikaCh.26Verse 43
Phaladeepika
Chapter 26 · gocaraphala · गोचरफल · Verse 43
Sanskrit · DevanāgarīPhaladeepika manuscript tradition
एतेषां च पुरोलत्ता पृष्ठोलत्तः प्रकीर्त्तिताः ।
शुक्रस्य पञ्चमं तारं चन्द्रजस्य तु सप्तमम्
IAST Transliteration
eteṣāṃ ca purolattā pṛṣṭholattaḥ prakīrttitāḥ | śukrasya pañcamaṃ tāraṃ candrajasya tu saptamam
TranslationsTwo-source verified
English

The 12th asterism counted from that occupied by the Sun at the time, the 3rd from that of Mars, the 6th from that of Jupiter, and the 8th from that of Saturn are termed Puro-lattās or forward Lattas. The 5th star reckoned from that of Venus, the 7th from that of Mercury, the 9th from that of Rahu and the 22nd from that of the Moon are called Pṛṣṭha-lattās or rear Lattas. If, when thus counting, the Janma-nakṣatra (natal star) happens to come as the Latta star, there will be sickness and anguish.

Hindi

जिस समय का गोचर-फल विचार करना हो, उस समय (क) सूर्य जिस नक्षत्र में हो उससे १२वाँ नक्षत्र, (ख) मंगल जिस नक्षत्र में हो उससे तृतीय नक्षत्र, (ग) बृहस्पति जिस नक्षत्र में हो उससे छठा नक्षत्र, (घ) शनि जिस नक्षत्र में हो उससे आठवाँ नक्षत्र — यह सब 'पुरो-लत्ता' कहलाती हैं; इनमें आगे की ओर गिनते हैं। जैसे अश्विनी में सूर्य हो तो उत्तरा फाल्गुनी में पुरो-लत्ता होती है। (ङ) शुक्र जिस नक्षत्र में हो उससे उल्टा गिनने से पाँचवाँ नक्षत्र, (च) बुध जिस में हो उससे उल्टा गिनने से सातवाँ नक्षत्र, (छ) राहु जिस में हो उससे उल्टा गिनने से नवाँ नक्षत्र, और (ज) चन्द्रमा जिस में हो उससे उल्टा गिनने से बाईसवाँ नक्षत्र — यह 'पृष्ठ-लत्ता' कहलाती हैं। जैसे अश्विनी में शुक्र हो तो शतभिषा में शुक्र की लत्ता हुई। यदि जन्म-नक्षत्र पर लत्ता पड़े तो व्यथा होती है।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse