Mars and the Sun produce effect (during their passage) when they are in the initial 10 degrees or first decanate of a sign. Jupiter and Venus become effective when they are in the middle portion of a sign (2nd decanate), while the Moon and Saturn bear fruit when in the last portion. Mercury and Rahu produce effect throughout their passage.
सूर्य और मंगल गोचर-वश जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं तब प्रवेश करते ही अपना प्रभाव दिखाते हैं — एक राशि में ३० अंश होते हैं, राशि के प्रथम तृतीयांश (पहले १० अंश) में इनका विशेष ज़ोर रहता है। बृहस्पति और शुक्र राशि के मध्य भाग में — अर्थात् दस अंश से बीस अंश तक — विशेष प्रभाव या फल उत्पन्न करते हैं। चन्द्रमा और शनि राशि के अन्तिम तृतीयांश अर्थात् २० अंश से ३० अंश तक विशेष फल दिखाते हैं। बुध और राहु सारी राशि में — अर्थात् एक अंश से तीस अंश तक — सर्वत्र एक सा फल दिखाते हैं।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.