If Ketu be posited in the 11th house at a birth, the person concerned will hoard money, will have many good qualities, will enjoy himself well, will command all the facilities for getting good materials and will be successful in obtaining all his requirements. If Ketu occupy the 12th house, the person born will secretly commit sinful acts, spend money on vile things, will destroy wealth, will be of forbidden conduct, and will suffer from eye-diseases.
यदि लाभ-स्थान में केतु हो तो उत्तम द्रव्य वाला, द्रव्य-संग्रह करने वाला, अनेक गुणान्वित, उत्तम भोगों से युक्त होता है। ऐसे व्यक्ति के पास बहुत से भोग्य पदार्थ रहते हैं और सब कार्यों में उसे सिद्धि प्राप्त होती है। द्वादश-भावस्थ केतु का अनिष्ट फल है — ऐसा व्यक्ति गुप्त रूप से पाप करता है और दुष्ट कार्यों में धन व्यय करता है। ऐसे व्यक्ति प्रायः अपना धन नष्ट कर देते हैं और जो सज्जनोचित कार्य का मार्ग है, उससे विरुद्ध चलते रहते हैं। ऐसे लोगों को नेत्र-रोग भी होता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.