During the Dasa-period of the lord of the 7th house, the person born acquires new clothes, jewels, new bed, etc. He will be contented, will fully enjoy all pleasures in the company of his beloved. He will be very powerful or virile and perform marriages or similar auspicious festivities in his family and undertake pleasure-trips.
यदि सप्तमेश बलवान हो तो जातक नवीन वस्त्र और आभूषण प्राप्तकर स्त्री के साथ सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करे। उसके शरीर में बल की वृद्धि रहे। उसके घर में विवाह आदि शुभ कार्य हों और ऐसी यात्रा करे जिससे सन्तोष हो। अर्थात् जिस उद्देश्य से यात्रा की जाय वह सफल हो। सप्तम स्थान से स्त्री-सुख और यात्रा का विचार किया जाता है। इस कारण बलवान सप्तमेश की महादशा में सप्तम भाव सम्बन्धी पूर्ण सुख की प्राप्ति होती है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.