During the Dasa-period of the lord of the 9th house, the person born will, in the company of his wife, sons, grandchildren and relations, enjoy continuous prosperity, happiness and wealth, will perform meritorious deeds, receive royal favour and an opportunity to show reverence to Brahmins and Gods.
यदि नवमेश बलवान् हो तो जातक अपनी स्त्री, पुत्र, पौत्र और भाई-बन्धुओं के साथ निरन्तर भाग्य और लक्ष्मी का अनुभव करता है, अर्थात् अपने कुटुम्बी जनों के साथ ऐश्वर्य भोगता है। बलवान् भाग्येश की दशा में जातक देवताओं और ब्राह्मणों की भक्ति करे, राजा द्वारा प्रशंसित और सम्मानित हो और श्रेष्ठ कर्मों के करने में लगा रहे। नवम भाव से धन और भाग्य का विचार किया जाता है। इस कारण बलवान् भाग्येश की दशा में भाग्य-वृद्धि भी होती है और धन-वृद्धि भी।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.