If the 5th lord is in the 6th as the ascendant lord is conjunct Mars, the native will lose his very first child whereafter his female will not be fertile to yield an offspring.
काकबन्ध्या-योग: यदि पञ्चमेश षष्ठ-स्थान में हो, लग्नेश किसी भी भाव में मंगल से युक्त हो — तो जातक की पहली सन्तान मर जाती है, तथा बाद में जातक पुरुष हो तो उसकी पत्नी, स्त्री हो तो स्वयं — आगे गर्भ धारण नहीं करती। जिसे एक बार ही जीवन में गर्भ-धारण हो वह काकबन्ध्या, तथा कभी गर्भ न हो तो वन्ध्या होती है। यदि पञ्चमेश नीच-स्थान में गया हो और 6.8.12 भाव में स्थित हो, और पञ्चम में केतु-बुध हो — तो काकबन्ध्या-योग होता है। पञ्चमेश नीच-राशि में हो और पञ्चम को न देखे, एवं पञ्चम-भाव में बुध-शनि हो — तो काकबन्ध्या-योग होता है।
Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.