Bṛhat Parāśara Horā Śāstra
Chapter 33 · atha kārakāṃśaphalādhyāyaḥ · अथ कारकांशफलाध्यायः · Verse 33
Sanskrit · DevanāgarīBṛhat Parāśara Horā Śāstra manuscript tradition
स्वांशाच्चतुर्थभावे तु चन्द्रशुक्रयुतेक्षिते ।
तत्र वा स्वोच्चगे खेटे जातः प्रासादवान् भवेत्
IAST Transliteration
svāṃśāccaturthabhāve tu candraśukrayutekṣite | tatra vā svoccage kheṭe jātaḥ prāsādavān bhavet
TranslationsTwo-source verified
English

EFFECTS OF THE 4TH FROM KĀRAKĀṀŚA: If the 4th from Kārakāṁśa be occupied by Venus and the Moon, one will own palacial (or large) buildings. Similar is the effect of an exalted planet in the said 4th. A house made of stones is denoted by the occupation of Rāhu and Saturn. Mars and Ketu indicate a house made of bricks while Jupiter denotes one made of wood. The Sun so related will give a house of grass. If the Moon be in the 4th from Kārakāṁśa, one will have union with his wife in an uncompounded house.

Hindi

मकान-बंगला आदि विचार: कारकांश से चतुर्थ में यदि चन्द्रमा व शुक्र की दृष्टि या युति हो अथवा चतुर्थ में कोई उच्चगत ग्रह स्थित हो तो मनुष्य का बड़ा महलनुमा मकान होता है। यदि चतुर्थ में शनि-राहु हों या इनकी योग-दृष्टि हो तो पत्थर से बना मजबूत मकान होता है। मंगल व केतु से ईंटों से बना हुआ, तथा बृहस्पति की दृष्टि से लकड़ी का काम किया हुआ अथवा सम्भव होने पर केवल लकड़ी से बना मकान होता है। सूर्य के रहने से घास-फूस से बनी हुई पर्णकुटी, झोंपड़ी, लेकिन उच्चस्थ या स्वक्षेत्री हो तो मध्यम श्रेणी का रहने योग्य स्थिर मकान या प्रासाद होगा। यदि वहाँ चन्द्रमा का योग हो तथा अन्य किसी का योग न हो तो जातक विवाहोपरान्त प्रथम बार स्त्री-संगम भी खुले आकाश के नीचे ही करता है — तब उसके पास सिर पाने का स्थान भी नहीं होता।

Have a question about this verse?

Ask the VedicPupil AI — trained on the complete classical corpus.

Ask about this verse